क्षेत्र में अवैध ईंट भट्ठा का धड़ल्ले से हो रहा संचालन,रसूखदारों के हौसले बुलंद।

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news24x7 मस्तूरी /पचपेड़ी : बिलासपुर जिले के मस्तूरी पचपेड़ी क्षेत्र में अलग-अलग  अवैध ईंट भट्ठों का संचालन किया जा रहा है। यहां पर ईंट का कारोबार काफी फल-फुल रहा है। वहीं इससे खनिज विभाग को भी लाखों रुपये के राजस्व की हानि भी हो रही है।
बता दें कि, अवैध ईंट भट्ठों के संचालकों पर कार्रवाई न होने से इनके हौसले बुलंद हैं वहीं यह भी देखा जा रहा है कि, इन ईंटों को पकाने के लिए कोयला भी अवैध रूप से उपयोग किया जा रहा है। मस्तूरी ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत जोंधरा, कुकुर्दी, भिलौनी, शिवटिकारी, मनवा, हरदी, मचहा, डोमगांव, इटवा, कोनी लावर, जैसे गांव में बड़ी संख्या में गैर नियमानुसार पंजा एवं चिमनी भट्ठा संचालित हो रही है।

वहीं कइ रसूखदार अपने आप को पाडे (प्रजापति ) बताते हुए शासन से छूट मिलने की बात करते हुए,और प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए मिली छुट का बात कर लाभ भी उठा रहे हैं। ईंट भट्ठों के संचालन से पर्यावरण भी दूषित हो रहा है। इसके लिए न तो माइनिंग, राजस्व और पर्यावरण विभाग कोई भी कार्रवाई नहीं कर रहा है।
नहीं हो पा रही ठोस कार्यवाही…..
प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आज तक इन अवैध कारोबारियों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई नहीं हुई। इससे अवैध ईंट बनाने वालों के हौसले बुलंद हैं। कभी कभार छोटी मोटी कार्रवाई होती है मगर बड़े पैमाने पर ईंटों का कारोबार करने वालों पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है।प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने से प्रतिवर्ष ईंट भट्टा संचालकों की संख्या बढ़ती जा रही है।

कई ठेकेदारों द्वारा एक जगह की अनुमति लेने के बाद कई जगहों पर ईंट भट्ठा संचालित किया जाता है। ऐसे ईंट भट्ठों को बंद कराने में खनिज व राजस्व विभाग के अधिकारी अक्षम साबित हो रहे हैं।इन अवैध ईटों को पकाने के लिए अधिकांश जगहों पर अवैध कोयला खरीदी कर इसका उपयोग ईट भट्टा संचालकों द्वारा किया जाता है। साथ ही कई जगहों पर बड़े-बड़े वृक्षों की भी बलि चढ़ा दी जाती है।नदी किनारे मिट्टी को काटकर नदी को क्षति पहुंचाई जा रही है।मस्तूरी क्षेत्र में बहने वाली जीवनदायनी अरपानदी और शिवनाथ नदी की अस्तित्व खतरे में आ गई है, अवैध रूप से संचालीत होने वाले भट्ठों में मिट्टी की भरपाई नदी किनारे मेड को काटकर किया जा रहा है, जिसके कारण बरसात के दिनों में नदियों में जब पानी उफान पर होती है तो नदी किनारे बसे गांव में बाढ़ की स्थिति हर वर्ष बरसात के दिनों में बन जाती है जिससे आम नागरिकों को कई सारी परेशानियों के साथ-साथ जान भी गवाने पड़ जाते हैं।
मस्तूरी एसडीएम से हुई क्षेत्र में संचालित हो रहे भट्ठों की शिकायत…
मस्तूरी क्षेत्र के नदी किनारे संचालित हो रहे ईंट भट्ठों की जांच एवं अवैध रूप से चलाने वाले के उपर कार्यवाही करने के लिए शिकायत मस्तूरी एसडीएम से की गई है।

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस