ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को राहत राशि का वितरण शुरू, धमधा एसडीएम सोनाल डेविड धरना स्थल पहुंच कर कराया भूख-हड़ताल खत्म

आशीष ताम्रकार की रिपोर्ट

किसानों ने शासन प्रशासन के प्रति जताया आभार

Hindtimes news 24×7धमधा/ फ़रवरी मार्च में धमधा ब्लाक में हुई ओलावृष्टि के कारण फसलों को व्यापक रूप से हुई क्षति और राहत राशि की मांग को लेकर प्रभावित किसानों का आंदोलन का समापन हो गया है, किसान बंधु के बैनर तले प्रभावित किसानों ने 8 अक्टूबर से धमधा के बस स्टैंड में अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख-हड़ताल शुरू कर दिया था इसका असर हुआ, भूख-हड़ताल के दूसरे दिन 9 अक्टूबर को रात 8 बजे एसडीएम सोनम डेविड पंडाल पहुंचे उन्होंने किसानों को बताया कि शासन ने राहत राशि जारी कर दिया है जो 2-3 में सर्वे सूची में शामिल राहत राशि से वंचित रह गए प्रभावित किसानों के खाते में जमा करा दिया जाएगा उन्होंने किसानों से भूख-हड़ताल समाप्त करने की अपील किया जिसका सम्मान करते हुए किसानों ने क्रमिक भूख-हड़ताल को तत्काल समाप्त करने का निर्णय लिया, एसडीएम के वायदे के अनुसार प्रभावित किसानों के बैंक खातों में राहत राशि जमा होना शुरू हो गया है,

उल्लेखनीय है कि ओलावृष्टि से फसलों को हुई क्षति के लिए राहत राशि की मांग को लेकर प्रभावित किसानों ने 2 अप्रैल को हिरेतरा में बैठक करके आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया था, 8 अप्रैल को धमधा के एसडीएम और 19 जुलाई को कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर शासन से राहत राशि प्रदान करने की मांग की थी मांग पूरी नहीं होने के कारण 10 सितंबर को सैकड़ों प्रभावित किसानों ने धमधा के बस स्टैंड के पास धरना प्रदर्शन किया था और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा था इस बीच कुछ गांव के प्रभावित किसानों को राहत राशि प्रदान कर दिया गया किंतु सैकड़ों किसान राहत राशि से वंचित रह गए थे इस पर प्रभावित किसानों ने बाबा टेक सिंह चंदेल किसान नेता के नेतृत्व में 8 अक्टूबर से धमधा बस स्टैंड में अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख-हड़ताल शुरू कर दिया था,

बाबा टेक सिंह चंदेल किसान नेता ने प्रभावित किसानों की सर्वे सूची बनाने वाले पटवारियों, राजस्व अधिकारियों, तहसीलदार, एसडीएम, कलेक्टर और शासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

बाबा टेक सिंह चंदेल किसान नेता, ढालु वर्मा अध्यक्ष किसान बंधु संगठन धमधा ब्लॉक, सतीश सिन्हा, आत्मा राम साहू, हीरालाल चंदेल, भुवनेश्वर नेताम, रतिराम वर्मा , भवानी सिन्हा, सनत साहू, यशवंत चंदेल, मदन वर्मा, गिरधर वर्मा, जयप्रकाश विश्वकर्मा , सोमा यादव, इत्यादि धमधा क्षेत्र के किसानों का कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योग दान रहा

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस