अगस्त 5, 2026

महिला मुक्ति मोर्चा, मजदूर कार्यकर्ता समिति के नेतृत्व में दुर्ग जिले के नगरीय निकायों में कार्यरत महिला सफ़ाई ठेका कामगारों के साथ कार्यस्थल पर अभद्र और अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने की शिकायत की गई।

0
Picsart_24-10-10_12-53-55-811.jpg

आशीष ताम्रकार

Hindtimes news महिला मुक्ति मोर्चा, मजदूर कार्यकर्ता समिति के नेतृत्व में दुर्ग जिले के नगरीय निकायों  में कार्यरत महिला सफ़ाई ठेका कामगारों के साथ कार्यस्थल पर अभद्र और अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने की शिकायत जिलाधीश महोदया दुर्ग से की गई।
महिला मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारियों को लगातर शिकायत मिल रहीं थीं कि सफ़ाई ठेका महिलाओं के साथ सुपरवाइज़र और zonal द्वारा कार्य के दौरान बहुत ही अभद्र भाषा से बात किया जाता हैं जिसे  महिलाओं किसी के समक्ष बोल भी नहीं सकती।

  जबकि विशाखा गाईड लाइन के अनुसार कार्यस्थल पर किसी भी महिला के साथ अभद्र व्यवहार करना गंभीर अपराध की श्रेणी में हैं।
लगातर इस प्रकार की मानसिक प्रताड़ना से गुजर रहीं कामगार महिलाओं ने इस बात को लेकर लिखित मांग ज्ञापन जिलाधीश महोदया को देकर अपनी वेदना रखी, जिस पर जिलाधीश महोदया ने इस पर कार्यवाही करने और आने वाले सोमवार को उपस्थित होने को कहा हैं।
महिला मुक्ति मोर्चा ने आगे इसकी शिकायत राज्य महिला आयोग से करने की भी बात khi हैं।
    महिला मुक्ति मोर्चा की नीरा dahriya ने कहा कि तमाम नगरीय निकायों में विशाखा गाईड लाइन का सख्ती से पालन हो और ऐसे दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाय। उन्होंने आगे बटाया की महिला कामगारों की दोहरी जिम्मेदारी होती हैं एक तरफ अपने के लिए घर के काम को व्यवस्थित करना ओर दूसरी तरफ अपने जीवन के लिए सुबह काम पर आकर आम जनता के बेहतर स्वास्थ्य हेतु सडकों नालियों की सफ़ाई करना, इसलिए इन मांगों पर गंभीरता से पहलकदमी होनी चाहिए।
आज के कार्यक्रम मे नीरा dahriya, रचना dahriya, पुष्पा barale, velangani, lurdmeri, khemin साहू, कल्पना, aadilaxmi, रुक्मणी, Maneswari, अन्नू, gangmma,आदि शामिल थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *