बिलासपुर पुलिस का अमानवीय चेहरा, पुलिस को बर्बरता से पिटाई करने का अधिकार नहीं : शैलेष पाण्डेय

विमल कांत, मस्तूरी

मस्तुरी पुलिस की डायल 112 के जवानों ने युवक पर की बर्बरता, जिला पुलिस आम जनता पर ही बरपा रही कहर

कवर्धा के लोहारीडीह काण्ड में भी पुलिसिया बर्बरता के शिकार हुए निर्दोष ग्रामीण

Hindtimes news मस्तूरी – प्रदेश की पुलिस जनता की रक्षा करने के बजाय अपनी बर्बरता की छाप छोड़ते जा रहे है, अपराधियों पर पुलिस का खौफ दिखे ना दिखे मगर आमजनता पुलिस के आतंक से जरुर पीड़ित नजर आ रही है, कवर्धा के लोहारीडीह में निर्दोष ग्रामीणों की बर्बरतापूर्वक पुलिसिया कार्यवाही के बाद बिलासपुर पुलिस का अमानवीय चेहरा फिर सामने आया है जहा मस्तुरी थाने के डायल 112 के जवानों ने एक युवक और उसकी पत्नी के साथ जमकर मारपीट की युवक के शरीर पर उभरे निशान पुलिसिया बर्बरता की काली करतूत को उजागर कर रहा है| पीड़ित ने इस मामले की शिकायत मस्तुरी थाने भी की है मगर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही करने के स्थान पर मस्तुरी थाना प्रभारी उनका संरक्षण करने में लगे हुए है

मस्तुरी क्षेत्र के ग्राम किसान-परसदा निवासी सतीश सूर्यवंशी पिता स्व. नारायण सूर्यवंशी का घरेलु विवाद में अपनी माँ और बहन के साथ वाद-विवाद हो गया था जिसके बाद माँ और बहन ने डायल 112 को फ़ोन कर जानकारी दी जिसके बाद डायल 112 के कर्मचारी घर आए और बिना किसी भी तरह की पूछताछ किए सतीश सूर्यवंशी को पीटने लगे वही बीच-बचाव करने आई सतीश पत्नी की भी जमकर पिटाई कर दी| पीड़ित द्वारा दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मस्तुरी थाने में शिकायत करने के बाद भी थाना प्रभारी द्वारा पुलिसकर्मियों के खिलाफ किसी भी तरह की कार्यवाही नहीं की गई|जिला पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने पर अपना फोकस करने के बजाय आम जनता पर ही अपना रौब दिखाने में जुटे हुए है| कवर्धा के लोहारीडीह काण्ड में भी पुलिस निर्दोष ग्रामीणों को ही अपना पुलिसिया रौब दिखाया जिसमे एक ग्रामीण की पुलिस पिटाई से मौत हो गई थी इसी तरह मस्तुरी में भी महज आपसी घरेलू विवाद में युवक को बर्बरता से पिटाई कर दी जो कही ना कही पुलिस की आमजनता के प्रति गंभीर लापरवाही को उजागर करता है वही पुलिस बर्बरता की शिकायत करने के बाद भी पुलिस प्रशासन द्वारा मस्तुरी के थाना प्रभारी एवं पुलिस जवानों के खिलाफ किसी भी तरह की कार्यवाही नहीं होना जीता जागता साक्ष्य है|

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस