धमधा रिसाली गांव के तालाब का किया निरीक्षण किया

आशीष ताम्रकार की रिपोर्ट

Hindtimes news दूर्ग जिले के नगर पालिक निगम रिसाली की आयुक्त मोनिका वर्मा ने रिसाली गांव के तालाब का  निरीक्षण किया। उन्होंने रिसाली गांव के तालाब हिंद नगर और मरोदा डेम में पूजा सामाग्री विसर्जन के लिए कुंड तैयार करने के  दिशा निर्देश दिए। साथ ही प्रतिमा विसर्जन तैयारी करने कहा।

आयुक्त मोनिका वर्मा पहले रिसाली गांव हिंद नगर तालाब के तालाब का  निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पूर्व से बने कुंड की स्थिति को देखकर काफी नाराजगी जाहिर की। आयुक्त ने निर्देश दिए कि पूर्व से बने कुंड की सफाई कर उसे व्यवस्थित करे। जिससे पूजन सामाग्री विसर्जन करने तालाब पहुंचे नागरिकों को असुविधा न हो। आयुक्त ने निगम क्षेत्र की अन्य तालाब की स्थिति का जायजा भी लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि कर्मचारी तालाब में बने घाटों की सफाई सप्ताह में एक बार अवश्य करे।

सुबह सुबह निरीक्षण के दौरान नगर पॉलिक निगम रिसाली के मुख़्य अभियंता अखिलेश गुप्ता, नितिश अमन साहू, गोपाल सिन्हा  समेत जन स्वास्थ्य विभाग के सुपरवाइजर विरेन्द्र देशमुख, सतीश देवांगन आदि उपस्थित थे।नागरिकों को समझाईश निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में निगम ने अभियान चलाकर तालाबों की सफाई की है। इसके बाद भी आमजन स्वच्छता पर ध्यान नहीं दे रहे है। गणेश और दुर्गा पूजा सामाग्री के लिए हिंद नगर तालाब में कुंड तैयार किया है। सम्यक प्रयास करे कि लोग कुंड में ही विसर्जन सामाग्री को विसर्जित करे
निर्धारित स्थान में प्रतिमा विसर्जन
निगम ने रिसाली और आस पास के क्षेत्र के प्रतिमा विसर्जन के लिए दो स्थान चिन्हित किया है। हिन्द नगर तालाब और नेवई डेम में विसर्जन के दिन पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। नेवई डेम में चिन्हित स्थान पर बेरिकेटिंग भी किया जाएगा। निगम प्रशासन ने निर्धारित स्थान में ही प्रतिमा विसर्जन करने कहा है

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस