सामाजिक संस्था के सहयोग से प्राथमिक शाला वृंदावन में शुरू हुआ स्मार्ट क्लास

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news सामाजिक संस्था के सहयोग से प्राथमिक शाला वृंदावन में शुरू हुआ स्मार्ट क्लास
मल्हार — सामाजिक संस्था अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन व उम्मीद एक किरण द्वारा विकास खण्ड मस्तूरी संकुल केन्द्र मल्हार के शासकीय प्राथमिक शाला मल्हार को स्मार्ट क्लास के संचालन हेतु एल ई डी टी वी, म्युज़िक सिस्टम व बच्चों को स्वच्छ पेयजल हेतु वाटर कूलर प्रदान किया गया.
सामाजिक संस्था की अध्यक्षा श्रीमती पिंकी मनीष अग्रवाल, राधा मित्तल, शारदा हरिश अग्रवाल, सुमन, माही अग्रवाल के द्वारा  मुख्य अतिथि वार्ड क्रमांक एक वृंदावन के पार्षद जगदीश राय प्रसाद, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गंगाराम जोशी व प्राथमिक शाला बेटरी के प्रधानपाठिका पुनीता साहू, प्राथमिक शाला चकर भाठा के शिक्षिका भारती रागनिवार के विशेष उपस्थिति में शाला मे आयोजित कार्यक्रम  मे प्रदान किया गया.
सर्वप्रथम अतिथियों ने सरस्वती पूजन कर कार्य क्रम का शुभारंभ किया, संस्था के प्रधानपाठिका ममता धनगर ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया. बच्चों व शिक्षक ओमप्रकाश पटेल द्वारा अतिथियों का स्वागत बेच लगाकर किया गया. मुख्य अतिथि व पार्षद ने सामाजिक संस्था के द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जो सहयोग प्रदान किया गया है उसके लिए विशेष आभार व्यक्त करते हुए सराहना की.
संस्था के अध्यक्षा श्रीमती पिंकी मनीष अग्रवाल ने कहा की ग्रामीण परिवेश के छात्रों को भी आधुनिक शैली में पढ़ने के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ही सहयोगी बने हैं .
प्रधान पाठिका ममता धनगर ने संस्था उम्मीद एक किरण व अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन के लिए इस पुनीत कार्य के लिए विशेष आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर छात्रों मे विशेष उत्साह नजर आया. संस्था द्वारा बच्चों को चाकलेट वितरण किया गया.

Related Posts

गिधपुरी के तीन बूथों पर हुआ बुथ समिति गठन ,महामंत्री राजकुमार वर्मा के नेतृत्व में हुआ बुथ समिति गठित

विमल कांत Hindtimes news भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय प्रदेश तथा जिला नेतृत्व के आवाहन पर मंडल मल्हार में एसआईआर (विशेष गहन पुर्नगठन) के बाद गठित नवनिर्मित समस्त बुथो पर बुथ…

छत्तीसगढ़ में पहली बार लगा मॉडल इंटीग्रेटेड मेडिकल कैंप भूतपूर्व सैनिकों को मिला स्वास्थ्य लाभ

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news 24×7 बिलासपुर । देश की सीमाओं की रक्षा में अपना जीवन समर्पित करने वाले भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के उत्तम स्वास्थ्य को ध्यान…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

भारतीय जनता पार्टी मंडल मल्हार की मासिक कामकाजी बैठक ग्राम भरारी में संपन्न हुई

भारतीय जनता पार्टी मंडल मल्हार की मासिक कामकाजी बैठक ग्राम भरारी में संपन्न हुई

जिला महामंत्री एस कुमार मनहर के  प्रभार विधानसभा  गाजोल में भाजपा प्रत्याशी की प्रचंड जीत -:पं.बंगाल विधानसभा चुनाव

जिला महामंत्री एस कुमार मनहर के  प्रभार विधानसभा  गाजोल में भाजपा प्रत्याशी की प्रचंड जीत -:पं.बंगाल विधानसभा चुनाव

मंडल मल्हार में SIR के बाद बूथ सशक्तिकरण तेज, ग्राम खपरी के बूथ क्रमांक 312 में नवीन समिति गठित

मंडल मल्हार में SIR के बाद बूथ सशक्तिकरण तेज, ग्राम खपरी के बूथ क्रमांक 312 में नवीन समिति गठित

दो दोस्तों के लेनदेन को भ्रष्टाचार बताना भ्रामक’ -भाजपा नेताओं ने प्रेसवार्ता में दी सफाई