अगस्त 5, 2026

रसगुल्ला नहीं देने पर नाबालिग ने किया चाकू मारकर नाबालिग की हत्या, शादी पार्टी में मची भगदड़

0
Picsart_24-12-04_20-48-42-843.jpg

आशीष   दुर्ग जिला ब्यूरो

Hindtimes news छत्तीसगढ़/दुर्ग ।  जिला के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में शादी पार्टी के दौरान दो नाबालिग लड़कों के बीच विवाद हो गया और ये इतना बढ़ गया कि एक ने दूसरे के पेट में चाकू मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने जेवरा सिरसा चौकी पहुंचकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।


जेवरा सिरसा चौकी प्रभारी पुरषोत्तम कुर्रे ने बताया कि, ग्राम जेवरा में मंगलवार की शाम एक शादी थी। जहां पार्टी के दौरान रसगुल्ला नहीं देने पर दो नाबालिग लड़कों के बीच विवाद हो गया। और यह विवाद इतना बढ़ गया कि आदतन बदमाश ने अपने जेब से चाकू निकाला और दूसरे लड़के को मार दिया। चाकू लगने से दूसरा नाबालिग लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। इस दौरान वहां भगदड़ मच गई।
चौकी प्रभारी ने बताया कि, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शादी पार्टी से निकला और जेवरा सिरसा चौकी पहुंचकर सरेंडर कर दिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि, उसने एक लड़के को चाकू मार दिया है। पुलिस तुरंत उसे लेकर मौके पर पहुंची। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। शव को पीएम के लिए मरचुरी भेजकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *