पूर्व महासचिव पर लाखों रुपये गबन करने का आरोप, अब समाज के पदाधिकारीयों ने SP, कलेक्टर, डीईओ व थाना प्रभारी को लिखित ज्ञापन सौंपकर की कार्यवाही की मांग

ब्यूरो चीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा से।

Hindtimes news जांजगीर। कहरा समाज के महासचिव द्वारा समाज के लाखों रुपये को गबन करने का आरोप कहरा समाज के अन्य पदाधिकारियो ने लगाते हुए कार्यवाही की मांग को लेकर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा, कलेक्टर जांजगीर-चाम्पा, जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चाम्पा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जांजगीर-चाम्पा, शिवरीनारायण थाना प्रभारी को लिखित ज्ञापन सौपे हैं।अपने ज्ञापन में समाज के अन्य पदाधिकारी ने बताया कि नरोत्तम कटकवार पिता बिसाहू कटकवार जो कि प्राथमिक शाला पुटपुरा में प्रधान पाठक के पद पर कार्यरत है,

जिसके विरुद्ध थाना शिवरीनारायण में विगत 5 फरवरी 2023 को धारा 294, 506, 323, 324, 325 एवं 34 के तहत अपराध दर्ज है। जो कि वर्तमान में न्यायालय  न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी पामगढ़ में विचाराधीन है। समाज के लोगों ने बताया कि 12 जनवरी 2023 से 24 फरवरी 2024 तक नरोत्तम कटकवार कहरा समाज का महासचिव के पद पर था। उक्त कार्यकाल में समाज की राशि लगभग 51 लाख रुपये समाज के अन्य पदाधिकारियो सहित इनके द्वारा समाज के बैंक खाते में जमा न रखकर अपने पास नगद रखे है और उसका दुर्विनियोग किये है। अब नरोत्तम कटकवार का महासचिव का पद का कार्यकाल समाप्त हो जाने के बाद भी उक्त रकम को समाज में जमा नहीं किये है एवं समाज के बार-बार बोलने पर भी राशि समाज को हस्तांतरित करने से मना कर रहे है। जो कि आर्थिक अनियमितता बेईमानी पूर्वक दुर्विनियोग (अमानत में खयानत) की श्रेणी का अपराध है जिसकी शिकायत की गयी हैं। समाज के लोगों ने जिला शिक्षा अधिकारी से अपराधिक व अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाह व्यक्ति के विरूद्ध तत्काल निलंबन की कार्यवाही की मांग करते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा से उक्त व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की गयी हैं। ज्ञापन सौपेने वालों में प्रमुख रूप से समाज के अध्यक्ष मुकेश कुमार राकेश, हरियर आदित्य, पुनिलाल कहरा, कुंदन आदित्य सहित बड़ी संख्या में कहरा समाज के लोग मौजूद थे।

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस