नशा मुक्त यादव समाज का निर्माण पहली प्राथमिकता :संतोष कुमार यादव

विमल कांत की रिपोर्ट 7389310970

Hindtimes news मुंगेली जिले में पहली बार नशा मुक्त यादव समाज अभियान को लेकर जिला यादव समाज मुंगेली कार्यक्षेत्र के अंतर्गत संचालित कार्यक्रम में पूरे मुंगेली जिले से युवा जन ने अपनी उपस्थिति प्रदान की इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक संतोष कुमार यादव मुंगेली ने कहा कि नशा मुक्त यादव समाज का निर्माण ही हमारी पहली प्राथमिकता होगी तथा इसी के साथ ही युवा पीढ़ी को नशे के जहर से बचाना और एक सशक्त और मजबूत समाज के निर्माण के लिए परिवेश तैयार करना एकमात्र उद्देश्य है। जिसके चलते विभिन्न संगठनों को मजबूत करना और उसमे नशा मुक्ति के विषय को समाहित कर समग्र रूप से आगे बढ़ाना शामिल है।
इस अवसर पर उपस्थित पांच राज महासमिति के अध्यक्ष धनीराम यादव बुधवारा ने कहा कि यादव समाज में बढ़ता नशा का प्रचलन और इसमें संलिप्तता अत्यंत चिंता का विषय है। इससे शीघ्र अतिशीघ्र समाज को बाहर निकालना आवश्यक होगा। इसी कड़ी में नवागढ़ राज के गौंटिया देवीशंकर यादव ने अपने संदेश में कहा कि यह बहुत अच्छी पहल है और इसके लिए आयोजन को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं तथा आगे भी ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए। तथा पांच राज महासमिति के उपाध्यक्ष एवं युवा नेता तथा समाजसेवी संजय यादव ने कहा कि समाज के युवा एवं हर वर्ग को नशा को छोड़कर रोजगार, व्यवसाय और शिक्षा को लेकर आगे चलना चाहिए। नशा परिवार ही नहीं पूरे समाज को खोखला कर देता है, इसलिए नशा से दूरी बनाना परिवार और समाज दोनों के हित में होगा।  इस अवसर पर नशा मुक्ति अभियान से जुड़ते हुए नवागढ़ राज के अंतर्गत धरमपुरा में निवास रत शिवराज यादव द्वारा शराब को पूर्ण रूप से छोड़ने तथा अन्य नशा को भी छोड़ने की बात कही, जिसका संकल्प उनके द्वारा प्रयागराज के पावन तीर्थ में लिया गया और उसके बाद से लगातार नशे से दूर हैं। जिसके लिए उनको पुष्पहार से सम्मानित कर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर अवध यादव जी रोहरा एवं परदेसी यादव जी प्रतापपुर सहित अन्य सभी के द्वारा उनका स्वागत और सम्मान किया गया उक्त कार्यक्रम में मंच से अनेक युवाओं ने अपने विचार व्यक्त किए तथा अंत में कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात एक संक्षिप्त बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में बहुत ही जल्द सदस्यता अभियान चलाते हुए समग्र रूप से युवा एवं बुजुर्गों को वरिष्ठ जनों को जोड़ते हुए यादव समाज जिला मुंगेली के जिला इकाई का गठन और मंदिर समिति सहित अन्य संगठित, संचालित संगठनों को विस्तृत आकार देने और वृहद सदस्यता अभियान चलाए जाने की आवश्यकता है। जिसके लिए पुन: बैठक करने एवं मंदिर में वरिष्ठ जनों को विशेष कार्यक्रम के तहत आकर्षक रूप में प्रसाद वितरण की योजना पर भी काम करने के लिए सहमति बनाई गई। जिसकी विस्तृत रूपरेखा आगामी बैठकों में संपूर्ण होगी।

Related Posts

सहायक अभियंता ,उप अभियंता और सहायक ग्रेड -1 कुल 35000 रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़े गए । ट्रांसफार्मर और मीटर लगाने के एवज में मांगी थी रिश्वत।

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news एसीबी /आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो द्वारा लगातार छेड़े जा रहे व्यापक ट्रैप अभियान के तारतम्य में  आज दिनांक 20.03.26 को एसीबी इकाई बिलासपुर द्वारा…

रंग पंचमी पर मस्तूरी प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, रंग-गुलाल और गीतों पर झूमे पत्रकार व अतिथि…

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news24x7 मस्तूरी। रंग पंचमी के शुभ अवसर पर मस्तूरी प्रेस क्लब द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रंग-गुलाल, मस्ती और…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

सहायक अभियंता ,उप अभियंता और सहायक ग्रेड -1 कुल 35000 रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़े गए । ट्रांसफार्मर और मीटर लगाने के एवज में मांगी थी रिश्वत।

सहायक अभियंता ,उप अभियंता और सहायक ग्रेड -1 कुल 35000 रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़े गए । ट्रांसफार्मर और मीटर लगाने के एवज में मांगी थी रिश्वत।

ACB बिलासपुर की बड़ी कार्यवाही नगर पंचायत का लेखापाल से 8000 रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा  गया। चेक जारी कराने के एवज में   मांगी  थी रिश्वत।

ACB बिलासपुर की बड़ी कार्यवाही नगर पंचायत का लेखापाल से 8000 रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा  गया। चेक जारी कराने के एवज में   मांगी  थी रिश्वत।

मल्हार महोत्सव आयोजन समिति की बैठक मस्तुरी एसडीएम कार्यालय में संपन्न हुई  25 से 31 मार्च मध्य होगी संस्कृति कार्यक्रम

मल्हार महोत्सव आयोजन समिति की बैठक मस्तुरी एसडीएम कार्यालय में संपन्न हुई  25 से 31 मार्च मध्य होगी संस्कृति कार्यक्रम

अखिल भारतीय अघरिया समाज के वार्षिक सम्मेलन का कार्यक्रम हुआ संपन्न,मुख्य अतिथि रहे राजेश सूर्यवंशी,विशिष्ट अतिथि चंद्र प्रकाश सूर्या

अखिल भारतीय अघरिया समाज के वार्षिक सम्मेलन का कार्यक्रम हुआ संपन्न,मुख्य अतिथि रहे राजेश सूर्यवंशी,विशिष्ट अतिथि चंद्र प्रकाश सूर्या

तहसील अधिवक्ता संघ मस्तूरी व पचपेड़ी के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह संपन्न