बिलासपुर में गंदे पानी की समस्या, जनता में आक्रोश डॉ.उज्वला बोली धरातल पर आ कर काम करें भाजपा

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news बिलासपुर। आम आदमी पार्टी की पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ. उज्वला कराड़े ने प्रदेश में काबिज भाजपा सरकार पर हमला बोला है और कहा है कि पहले भी 15साल भाजपा ने प्रदेश में राज किया है, इसके बावजूद आज तक भाजपा बीच शहर में पानी की व्यवस्था नहीं कर पाई है। आज भी लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। रतनपुर सहित आसपास के इलाकों में डायरिया का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। ऐसे में भाजपा नेताओं को धरातल पर आकर काम करने की आवश्यकता है। केवल फेसबुक पर लाइव आने से जनता की समस्या का समाधान नहीं होगा।बता दें कि तालापारा के करीब सौ घरों में पिछले कुछ दिनों से बदबूदार गंदा पानी आ रहा है। शुरुआत में पानी का रंग काला होता है, फिर मटमैला पानी आता है। वार्ड के पार्षद गुरुवार को तीन बोतलों में यही गंदा पानी भरकर निगम में शिकायत करने पहुंचे, तब जाकर जल शाखा प्रभारी अनुपम तिवारी इंजीनियर को लेकर जांच करने के लिए गए। इसके बाद कुछ कनेक्शन बंद कराए गए हैं। कुछ महीने पहले भी यहां गंदे पानी के कारण डायरिया की शिकायत थी।

भारतीय नगर के पार्षद रमाशंकर बघेल ने निगम में बताया कि उनके वार्ड में पानी की समस्या है। मुश्किल से 15 से 20 मिनट पानी आता है। संजय नगर से झंडा चौक तक करीब 100 घरों में बदबूदार काले रंग का पानी आ रहा है।
पार्षद रमाशंकर बघेल ने बताया कि फकीर मोहल्ला, यादव मोहल्ला, आईसीआईसी बैंक के सामने बोर की जरूरत है। प्रस्ताव दिया जा चुका है, लेकिन अब तक बोर नहीं हुआ है। पार्षद का कहना है कि जल शाखा के प्रभारी बोर कराने के लिए पार्षद निधि मांग रहे हैं, जबकि पार्षद निधि को सड़क और नाली निर्माण में खर्च किया जा चुका है। निगम के इंजीनियर अलग से फंड नहीं होने की बात कह रहे हैं।

पार्षद ने तीन बोतलों में पानी भी दिया। यह देखकर जल शाखा के अधिकारी भी चौंक गए और जांच करने के लिए पहुंचे। बता दें कि हर साल बारिश के दिनों में तालापारा इलाके में गंदा पानी आने की शिकायत रहती है।

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस