नवोदय विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news नवोदय विद्यालय मल्हार में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्ष उल्लास के साथ मनाया गयापीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय मल्हार में स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय परिसर में स्थित शहीद दीपक भारद्वाज (पुलिस सब इंपेक्टर) के स्मारक पर विद्यालय के प्राचार्य एम.के. श्रीवास्तव के साथ ही मल्हार, चौकी प्रभारी ओमकार धर दीवान के द्वारा विद्यालय के इस पूर्व छात्र को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर  एम के श्रीवास्तव के द्वारा उनके जीवन का संक्षिप्त परिचय दिया गया।

इस अवसर पर एनसीसी तथा स्काउट एवं गाइड के छात्र-छात्राएं, सभी कर्मचारीगण एवं पत्रकार ओमप्रकाश पाण्डेय,संजीव पाण्डेय तथा  शेषनारायण गुप्ता भी उपस्थित थे। इसके पश्चात् प्राचार्य श्री एम. के. श्रीवास्तव द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि हमने कई क्षेत्रों में बहुत तरक्की की है परन्तु आज भी न केवल गुलामी की मानसिकता के शिकार है, अपितु पहले से ज्यादा मानसिक गुलाम हो गए है। मोबाईल का गहरा दुष्प्रभाव समाज पर पड़ रहा है। समाज हिंसक होता जा रहा है। महान लोगों के त्याग, बलिदान से प्राप्त इस आजादी को न केवल हमें संजोकर रखना है, बल्कि उससे लगातार प्रेरणा प्राप्त करते हुए देश के विकास में अपना योगदान भी देना है।

कर्तव्यपथ पर चलते हुए स्वाधीन चेतना का विकास आवश्यक है। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा सामूहिक पीटी  एवं कक्षा 9वीं की छात्राओं के द्वारा पिरामिड का अभूतपूर्व तथा रोमांचक प्रदर्शन किया गया। कक्षा 6वीं, 7वीं, 8वीं, 9वीं और 11वीं के छात्र-छात्रओं के द्वारा राष्ट्रभक्ति से संबंधित मनमोहक नृत्य एवं गीत प्रस्तुत किए गए। शिक्षक सम्बोधन में श्री राजन कुमार तथा भाषण के रूप में कु० देशना, कु० अदिति कौशिक तथा नित्यगोपाल महन्त ने प्रस्तुति दी। छात्र-छात्राओं को उनके विशेष उपलब्धियों के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। उपप्राचार्य श्री पीसी झा ने देश की वर्तमान में व्याप्त भ्रष्टाचार जैसे कई समस्याओं का जिक्र करते हुए बच्चों को अपनी कमियों को स्वीकार करते हुए उससे दूर करने की बात की। उन्होनें कहा कि बच्चों को देशभक्ति के साथ पूरा ध्यान अपनी शिक्षा प्राप्ति पर केन्द्रित करनी चाहिए। अंत में उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। मंच का संचालन श्री सी.पी. साहू के द्वारा कियागया।

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस