अगस्त 5, 2026

निलंबित हुए कर्मचारी भी देख रहे हैं मस्तूरी बीआरसी बनने का सपना राजनीतिक पकड़ और कर रहे हैं अधिकारियों से साटगाठ

0
Picsart_25-07-29_10-41-25-550.jpg

Hindtimes/बिलासपुर। मस्तूरी में विकासखण्ड स्त्रोत केन्द्र समन्वयक मस्तुरी (बीआरसी)के रिक्त पद के लिए ऐसे भी कुछ कर्मचारी है जो आवेदन जमा कर पात्र के श्रेणी में है जो अपने कार्यों में लापरवाही करने के नाम से निलंबित भी हो चुके हैं। लेकिन अपनी राजनीतिक पकड़ और विभागीय अधिकारियों से साथ गांठ कर मस्तूरी बीआरसी बनने का सपना देख रहे हैं, बताते चलें कि मस्तूरी में अभी विकासखण्ड स्त्रोत केन्द्र समन्वयक (बीआरसी)का पद रिक्त हैं, जिसके लिए विभाग ने आवेदन मांगे थे, जिसमें मस्तूरी से कुल आठ कर्मचारीयों का पात्र सूची में नाम आया है,आवेदन करने वाले कर्मचारियों का दिनांक 29.07.2025 को सायं 4.00 बजे कार्यालय जिला पंचायत बिलासपुर में साक्षात्कार आयोजित किया भी जाना है।इन्हीं में से किसी एक कर्मचारी का चयन होना है।अब सवाल यह है की इन आठ लोगों में से ऐसे कई कर्मचारी है जो अपने कार्यों में लापरवाही के चलते निलंबित भी हो चुके हैं,और अब ऐसे में अगर विकासखण्ड स्त्रोत केन्द्र समन्वयक की प्रभार लापरवाह कर्मचारियों को मिलता है तो मस्तूरी क्षेत्र के शिक्षा और विकास में भारी लापरवाही और कमीशनखोरी हावी हो जाएगी। मस्तूरी विकासखंड क्षेत्र में विद्यालयों की स्थिति ऐसी भी जर्जर और बदहाल है, कहीं जगह बच्चों को पढ़ाई करने में छत नहीं मिल रहा है,तो कहीं बैठने के लिए टेबल कुर्सी भी उपलब्ध नहीं है, खेल मैदान से लेकर खेलने के सामग्री तक, मध्यान भोजन से लेकर पीने के पानी तक की समस्याएं आए दिन मस्तूरी विकासखंड के कई स्कूलों में देखने को मिलती रहती है, अब ऐसे में अगर गैरजिम्मेदार कर्मचारी को अगर बीआरसी का पद मिलता है तो फिर राम जाने मस्तूरी क्षेत्र में क्षेत्र में शिक्षा व विकास की स्थिति क्या होगी।
मस्तूरी क्षेत्र के इन आठ कर्मचारियों का नाम पात्र सुची में नाम है जिनमें से एक का होना है चयन…

1 सूरज कुमार क्षत्री (शिक्षक एलबी)
2 प्रणय वर्मा  (शिक्षक एलबी)
3 योगेश कुमार पाण्डेय (शिक्षक एलबी)
4 किशोर कुमार डोंगरे (व्याख्याता एलबी)
5 दिलीप कुमार चंदेल  (व्याख्याता एलबी)
6 प्रशांत कुमार शर्मा (प्रधान पाठक)
7 पुष्पेंद्र सिंह चंदेल (सहा. शिक्षक एलबी)
8 मन्नू लाल कुर्रे (शिक्षक एलबी)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *