रायपुर जिला से धरसीवां ब्लॉक की शिक्षिका हर्षलता मिश्रा सम्मानित

Vimal kant 7389310970

Hindtimes news छत्तीसगढ़ राज्य के अलग अलग जिलों के 36 सक्रिय और नवाचारी शिक्षकों की  शैक्षिक गतिविधि आधारित नवाचारी क्रियाकलापों की  पुस्तक  ” उदीम – सीखने सिखाने का एक प्रयास ” का  विमोचन व लेखक शिक्षकों का सम्मान 13 जून दिन शुक्रवार को वृंदावन हॉल रायपुर में माननीय सुनील सोनी पूर्व सांसद व विधायक रायपुर दक्षिण के करकमलों से हुआ | कार्यक्रम में पुस्तक के संयोजक लोकेश कुमार वर्मा , संपादक भारती वर्मा व सह सम्पादक सईदा खान सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे

कार्यक्रम में नवाचारी शिक्षकों को संबोधित करते हुए माननीय विधायक सुनील सोनी ने कहा कि शिक्षक वन्दनीय है , मैं हमेशा शिक्षकों के कार्यों की सराहना करता हूँ | आप सभी के द्वारा अपने शालाओं में सम्पन्न गतिविधियों के क्रियाकलापों को पुस्तक के रूपं में प्रकाशित करने पर आप सभी को बधाई |नवाचारी गतिविधियों आधारित पुस्तक उदीम में बालवाडी स्तर से लेकर माध्यमिक स्तर तक के बच्चों को अंक ,अक्षर व मात्रा ज्ञान , भाषायी कौशल,कठपुतली कला से शिक्षा(शिक्षा नीति 2020के तहत),गणितीय कौशल , विज्ञान के सरल प्रयोगों के माध्यम से विज्ञान को रुचिकर बनाने , अनुपयोगी व कबाड़ के वस्तुओं से उपयोगी व सजावटी वस्तु निर्माण की कला , बांस कला , मिट्टी कला , प्रिंट रिच वातावरण , खेल खेल में शिक्षा, वातावरण को हरितम समृध्द करने पर्यावरणीय शिक्षा , पूर्व व्यावसायिक शिक्षा आदि पर रोचक तरीके से गतिविधियों को शामिल किया गया है |  जिसके द्वारा बच्चों को एक आनंददायी वातावरण में अपेक्षित अधिगम लक्ष्य प्राप्ति की ओर ले जाया जा सकता है | यह पुस्तक बच्चों को नए सत्र में विद्यालय एवं पढ़ाई से जोड़ने में सहायक सिध्द  होगा | पुस्तक का  संयोजन  शिक्षक लोकेश  कुमार वर्मा एवं संपादन  शिक्षिका भारती वर्मा व सह संपादन व्याख्याता सईदा खान के द्वारा किया गया है | लेखक मंडल में शीतल बैस , शीला गुरु गोस्वामी , ऋतू वर्मा , नीतिका जेकब , अराधना वर्मा , अर्चना साहू , संध्या पैकरा , कविता सरशीहा, निहारिका तिवारी , नीलम वर्मा , ऋचाबाला गुप्ता , योगेश्वरी साहू , गीता साहू , चन्दा सिन्हा , मोनू गुप्ता, भुनेश्वरी साहू , बिंदु वर्मा , शकुन्तला साहू , संतोषी डनसेना , सरोजनी देवी वर्मा , सीमा जायसवाल , सुनीता साहू , सुमन जार्ज , सुमिता शर्मा , हर्षलता मिश्रा , पुष्पा शर्मा , योगेश्वर साहू , महादेव प्रसाद जायसवाल , रूद्र कुमार शर्मा , कलेश्वर साहू , राजेश कुमार यादव , उमा शंकर साहू , खोमन सिन्हा व मुकेश रैकवार शामिल है |

Related Posts

गिधपुरी के तीन बूथों पर हुआ बुथ समिति गठन ,महामंत्री राजकुमार वर्मा के नेतृत्व में हुआ बुथ समिति गठित

विमल कांत Hindtimes news भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय प्रदेश तथा जिला नेतृत्व के आवाहन पर मंडल मल्हार में एसआईआर (विशेष गहन पुर्नगठन) के बाद गठित नवनिर्मित समस्त बुथो पर बुथ…

छत्तीसगढ़ में पहली बार लगा मॉडल इंटीग्रेटेड मेडिकल कैंप भूतपूर्व सैनिकों को मिला स्वास्थ्य लाभ

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news 24×7 बिलासपुर । देश की सीमाओं की रक्षा में अपना जीवन समर्पित करने वाले भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के उत्तम स्वास्थ्य को ध्यान…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

भारतीय जनता पार्टी मंडल मल्हार की मासिक कामकाजी बैठक ग्राम भरारी में संपन्न हुई

भारतीय जनता पार्टी मंडल मल्हार की मासिक कामकाजी बैठक ग्राम भरारी में संपन्न हुई

जिला महामंत्री एस कुमार मनहर के  प्रभार विधानसभा  गाजोल में भाजपा प्रत्याशी की प्रचंड जीत -:पं.बंगाल विधानसभा चुनाव

जिला महामंत्री एस कुमार मनहर के  प्रभार विधानसभा  गाजोल में भाजपा प्रत्याशी की प्रचंड जीत -:पं.बंगाल विधानसभा चुनाव

मंडल मल्हार में SIR के बाद बूथ सशक्तिकरण तेज, ग्राम खपरी के बूथ क्रमांक 312 में नवीन समिति गठित

मंडल मल्हार में SIR के बाद बूथ सशक्तिकरण तेज, ग्राम खपरी के बूथ क्रमांक 312 में नवीन समिति गठित

दो दोस्तों के लेनदेन को भ्रष्टाचार बताना भ्रामक’ -भाजपा नेताओं ने प्रेसवार्ता में दी सफाई