सरपंच संघ का चुनाव हुआ संपन्न, सर्वसम्मति से छबी बंजारे को बनाया गया अध्यक्ष।

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news24x7 मस्तूरी/-रविवार को मस्तूरी परिक्षेत्र के सरपंचों की बैठक आहूत किया गया जिसमें सर्वसम्मति से ग्राम पंचायत कोहरौदा के सरपंच छबिसेन बंजारे को सरपंच संघ का ब्लॉक अध्यक्ष, हेमलता दीपक बंजारे उपाध्यक्ष,ठाकुरदेवा के सरपंच केशव साहू सचिव, गौरव सिंह चंदेल कोषाध्यक्ष ,चौहा सरपंच हुलेश राम खुंटे सह सचिव एवं रैलहा के सरपंच रोशनी अरविंद सिंह डहरिया को संरक्षक  बनाया गया।इस दौरान नवनिर्वाचित सरपंचों ने सचिव संघ के अनिश्चितकालीन चल रहे हड़ताल को लेकर पंचायत के कार्यों में आ रही रुकावट पर दुख व्यक्त किए और शासन प्रशासन से इस हड़ताल का  शीघ्र ही निराकरण करने की मांग किया है ताकि पंचायत के कार्यों  का निष्पादन प्रारंभ किया जा सके। सरपंच संघ की पदाधिकारीयों  व सदस्यों ने पंचायती राज व्यवस्था को लेकर शासन प्रशासन की कार्यकलापों पर प्रकाश डाले। साथ ही संगठन को मजबूत बनाए रखने  एकजुटता के साथ काम करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संतोष डोंगरे, सरोज रामेश्वर साहू, विश्ववामती मेघनाथ खांडेकर, ललिता लक्ष्मी प्रसाद यादव, आंचल नारायण सोल्डे, धनलाल भार्गव, अंजुला मीन कुमार काठले, शीला अश्वनी सिंह चंदेल, कविता साहेबलाल कुर्रे ,प्रमिला कमल भार्गव, रेखा बाई सांडे , सहित अन्य सरपंच उपस्थित रहे।सरपंच संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष छबिसेन बंजारे ने कहा कि जिस विश्ववास के साथ सरपंच साथी मुझे जिम्मेदारी सोंपा है मैं कृतार्थ हूं मैं संगठन से सम्बंधित सभी कार्यों को आप लोगों को विश्वास में लेकर करुंगा। और आप लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि मैं हमेशा आप लोगों के दुख सुख में खड़ा रहूंगा।

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस