अदाणी फाउंडेशन (ACCकंपनी) द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से 100 घरों को रोशन करने की पहल की है। इस योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन विद्याडीह गांव में किया गया

विमल कांत

Hindtimes news पचपेड़ी (मस्तूरी) तहसील में स्थापित होने वाले चिल्हाटी प्रोजेक्ट के तहत अदाणी फाउंडेशन (एसीसी कंपनी) ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से 100 घरों को रोशन करने की पहल की है। इस योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन विद्याडीह गांव में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और सूर्य पैनल का फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री संदीप अग्रवाल (जिला सीईओ)विशिष्ट अतिथि जे.आर. भगत (जनपद सीईओ)श्री सुरेश बांधे (जिला आरईएस)श्री लक्ष्मी प्रसाद भार्गव (सरपंच विद्याडीह)और श्री संजय गुप्ता (महाप्रबंधक, अदाणी फाउंडेशन)उपस्थित थे। 
जिला सीईओ श्री संदीप अग्रवाल ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों और परिवारों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराना है। उन्होंने अदाणी फाउंडेशन को एक जिम्मेदार संस्था बताते हुए सामाजिक उत्तरदायित्व के कार्यों को आगे भी इसी प्रकार से जारी रखने की सराहना की।  इस योजना के तहत अदाणी फाउंडेशन , सरकार द्वारा सब्सिडी एवं हितग्राहियो तीनो के सहयोग से 1 KW सौर पैनल लगाया जाएगा |

कार्यक्रम के दौरान अदाणी फाउंडेशन द्वारा आसपास के गांवों में किए गए विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया गया, जिनमें भुरकुंडा गांव में तालाब गहरीकरण और सौंदर्यीकरण सामुदायिक भवन निर्माण, विद्याडीह गांव में पौधरोपण और पंचायत भवन का नवीनीकरण कार्य, तथा बोहरडीह गांव में सौर-चालित लिफ्ट सिंचाई परियोजना शामिल हैं। 
इस शुभारंभ कार्यक्रम में श्री अशोक दिनकर (सभापति, जनपद पंचायत, मस्तूरी)श्री ताराचंद रात्रे (सरपंच, बोहरडीह)श्री रामप्रसाद भैना (सरपंच, भुरकुंडा) श्रीमती रूचि विश्वकर्मा (पीओ, जनपद पंचायत) श्रीमती स्वर्ण लता (बीपीएम, बिहान)अदाणी फाउंडेशन की टीम, उपसरपंच, पंच, महिला संगठन की अध्यक्ष, महिला समूह, युवा एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। यह पहल अदाणी फाउंडेशन के ग्रामीण विकास और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जो भविष्य में भी इस प्रकार के प्रयासों को जारी रखेगी।

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस