अगस्त 4, 2026

७५ वर्षो के बाद भारत का संविधान अब संस्कृत भाषा में !

0
Picsart_24-12-01_10-55-21-948.jpg

आशीष ताम्रकार जिला ब्यूरो ।

(धमधा नगर की ओर से किया भारत के राष्ट्रपति को कोटिशःधन्यवाद अभार)

Hindtimes news धमधा–विविध रचनात्मक संदेश को जन मानस तक पहुँचाने का हर संभव प्रयास करने वाली संस्था शिक्षण समिति धमधा के तत्वाधान में संचालित ऊँ सांई संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय धमधा द्वारा नगर की ओर से दिनांक ३०/११/०२४ को  शोभायात्रा निकाल कर भारत  के राष्ट्रपति का अभिवादन करते हुए कोटिशःधन्यवाद अभार व्यक्त किए । यह  ऐतिहासिक प्रसिद्धि ७५ वर्ष बाद मिला भारत के संविधान को संस्कृत भाषा में लिखा गया । जिसका विमोचन दिनांक २६/११/२०२४ को संविधान दिवस के पवित्र अवसर पर प्रधानमंत्री श्रीमान नरेन्द्र दामोदर प्रसाद मोदी सहित केन्द्रीय बाॅडी की उपस्थिति में सम्मानीया श्रीमती *द्रोपदी मुर्मू* के कर कमलो द्वारा किया गया । यह दिन वास्तव में संस्कृत जगत के लिए अविस्मरणीय रहेगा ।
           इस गौरवमयी खुशी को नगर/क्षेत्र के साथ मनाया गया । जिसमें सहयोगी बने श्री सांई चिकित्सा-शिक्षण सेवा समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण ताम्रकार, धन्वंतरि मंदिर समिति के अध्यक्ष कल्याण सिंह चौहान,महिला सशक्तिकरण एवम उत्सव समिति के अध्यक्ष श्वेता शर्मा,शाला विकास एवं प्रबंध समिति अध्यक्ष चितरेखा योगी संस्कृत विद्यालय प्रधानाचार्य नीतू साहू गायत्री यादव,शोभायात्रा प्रभारी धर्मेन्द्र ताम्रकार खेमचंद साहू,डुलेश्वरप्रसाद साहू,नोकेश साहू,मनहरण साहू,राकेश नेताम,मोहन साहू,गिरधर पटेल,लुमेश्वर निर्मलकर,दुर्गा देवांगन,देवेन्द्र शर्मा,सोना पटेल एवं संस्कृत विद्यालय के छात्र छात्राओ का  नगर भ्रमण को सफल बनाने में विशेष सहयोग रहा ।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *