

विमल कांत की रिपोर्ट
Hindtimes news नगर पंचायत मल्हार में कार्यक्रम के दौरान भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के कई कार्यकर्ता अध्यक्ष भाजपा मंडल मल्हार रंजीत सिंह ठाकुर ने बताया कि भाजपा में शामिल होने वालों की लंबी लिस्ट है, देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पर लगतार दुसरे दलो का भरोसा बढ़ रहा है

केन्द्र व राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से प्ररित होकर बड़ी संख्या में शामिल हो रहे है, नगर पंचायत मल्हार में ऐतिहासिक जीत को देखते हुए मल्हार, सरसेनी, चकरबेढा ,थेमहापार के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा में शामिल हुए जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता ने भाजपा का दामन थाम लिया भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सूर्य ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई इस दौरान भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार साहु सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

भाजपा की सदस्यता लेने वाले नेताओं मे कांग्रेस के अनेक जनप्रतिनिधियों ने भाजपा का दमन थम्हा है। जयसवाल ने कहा दूसरे दलों को भाजपा में शामिल करने का अभियान लगातार जारी रहेगा। तथा मंडल अध्यक्ष के मनोनीत नियुक्त होने पर मंडल के प्रथम कार्यक्रम नगर पंचायत मल्हार में संपन्न हुआ।


